Osho Whatsapp Group

To Join Osho Hindi / English Message Group in Whatsapp, Please message on +917069879449 (Whatsapp) #Osho Or follow this link http...

Sunday, January 14, 2018

आत्मज्ञान



आत्मज्ञान शास्त्र से नहीं, स्वयं से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान शब्द से नहीं, निशब्द से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान विचार से नहीं निर्विचार से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान विकल्पों के इकट्ठा करने से नहीं निर्विकल्प समाधि में समाधान में उत्पन्न होता है। इसलिए शास्त्र आत्मज्ञता नहीं देता, स्वयं का बोध ही, स्वयं के प्रति जागना ही आत्मज्ञान का संबंध और ज्ञान के लिए नहीं कह रहा हूं। इंजीनियरिंग पढ़नी हो, डाक्टरी पढ़नी हो शास्त्रज्ञान से हो जाएगा। पर स्व के संबंध में कोई सूचना पानी हो तो शास्त्र से हो जाएगी। स्व के संबंध में बोध शास्त्र से नहीं हो सकता। शास्त्र तो विचार को परिपक्व कर देंगे। आत्मज्ञान तो विचार के टूटने से होता है। शास्त्र तो बुद्धि को एक विशिष्ट तर्क भर देंगे।


जैसे सोवियत रूस है, उन्होंने चालीस वर्षों से अपने बच्चे को ईश्वर और आत्मा विरोधी पढ़ाए। चालीस वर्षों में सोवियत रूस के बीच करोड़ लोग--ईश्वर और आत्मा नहीं है, ऐसा उनको ज्ञान हो गया। चालीस वर्ष के प्रचार प्रोपेगेंडा ने सोवियत रूस में यह स्थिति पैदा कर दी कि बीस करोड़ लोगों को यह ज्ञान हो गया कि आत्मा और ईश्वर नहीं है। इसको ज्ञान कहिएगा? इसको ज्ञान नहीं कह सकते। यह केवल विचार का परिपक्व देना हो गया एक पक्ष में। 


और आप सोचते हैं, आपकी आत्मा का ज्ञान हो गया है तो आप भी गलती में हैं। आपका मुल्क भी पांच हजार वर्ष से प्रचार कर रहा है कि आत्मा है, आत्मा है, ईश्वर है। उस प्रोपगेंडा से प्रभावित हैं। एक प्रोपेगेंडा से वे प्रभावित हैं, एक प्रचार उनके चित्त में बैठ गया, एक प्रचार आपके चित्त में बैठा है। दोनों ही प्रचार हैं। प्रचार से एक विचार परिपक्व हो जाता है, अनुभव नहीं होता है। मेरा मानना है, अगर उनको सत्य का अनुभव करना है तो अपना प्रचार छोड़ देना पड़ेगा। आत्म-सत्य का अनुभव करना होगा तो अपना प्रचार छोड़ना पड़ेगा। प्रचार प्रभावित है हमारे ऊपर। सब बाहर के प्रभाव छोड़ देने होंगे। निष्प्रभाव स्थिति में जो स्वयं में भीतर है उसका जागरण होता है। प्रभाव नहीं, क्योंकि प्रभावित तो बाह्य है। प्रभाव का अभाव--उसमें स्वयं का बोध अनुभव होता है।


आत्मज्ञान शास्त्र से नहीं, स्वयं से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान शब्द से नहीं, निशब्द से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान विचार से नहीं निर्विचार से उत्पन्न होता है। आत्मज्ञान विकल्पों के इकट्ठा करने से नहीं निर्विकल्प समाधि में समाधान में उत्पन्न होता है। इसलिए शास्त्र आत्मज्ञान नहीं देता, स्वयं का बोध ही, स्वयं के प्रति जागना ही आत्मज्ञान देता है। मैं समझता हूं मेरी बात समझ में आयी होगी।

अमृत द्वार 

ओशो


No comments:

Post a Comment

Popular Posts