Osho Whatsapp Group

To Join Osho Hindi / English Message Group in Whatsapp, Please message on +917069879449 (Whatsapp) #Osho Or follow this link http...

Friday, August 14, 2015

स्वतंत्र हुए बिना सत्य की उपलब्धि नहीं है

मैंने एक छोटी-सी कहानी सुनी है। मैंने सुना है, कृष्ण भोजन करने बैठे हैं और रुक्मणि उन्हें पंखा झल रही है। अचानक वे थाली छोड्कर उठ खड़े हुए और द्वार की तरफ भागे। रुक्मणि ने पूछा ”क्या हुआ है? कहां भागे जा रहे हैं?” लेकिन, शायद उन्हें इतनी जल्दी थी कि वे उत्तर देने को भी नहीं रुके, द्वार तक गये भागते हुए। फिर द्वार पर जाकर रुक गये। थोड़ी देर में लौट आये और भोजन करनें वापस बैठ गये। रुक्मणि ने कहा, ‘मुझे बहुत हैरानी में डाल दिया आपने। एक तो पलल की भांति उठकर भागे बीच भोजन में और मैंने पूछा तो उत्तर भी नहीं दिया। फिर द्वार तक जाकर वापस भी लौट आये! क्या था प्रयोजन?

कृष्ण ने कहा, ‘बहुत जरूरत आ गयी थी। मेरा एक प्यारा एक राजधानी से गुजर रहा था। राजधानी के लोग उसे पत्थर मार रहे थे। उसके माथे से खून बह रहा था। उसका सारा शरीर लहू-लुहान हो गया था। उसके कपड़े उन्होंने फाड़ डाले थे। भीड़ उसे घेरकर पत्थरों से मारे डाल रही थी और वह खड़ा हुआ गीत गा रहा था। न वह गालियों के उत्तर दे रहा था, न वह पत्थरों के उत्तर दे रहा था। जरूरत पड़ गयी थी कि मैं जाऊं, क्योंकि वह कुछ भी नहीं कर रहा था। वह बिलकुल बेसहारा खड़ा था। मेरी एकदम जरूरत पड़ गयी।’

रुक्यणि ने पूछा, ”लेकिन आप द्वार तक जाकर वापस लौट आये?’

‘कृष्ण ने कहा कि ”जब तक मैं द्वार तक पहुंचा, तब सब गड़बड़ हो गयी। वह आदमी बेसहारा न रहा। उसने पत्थर अपने हाथ में उठा लिये। अब वह खुद ही पत्थर का उत्तर दे रहा है। अब मेरी कोई जरूरत नहीं है। इसलिये मैं वापस लौट आया हूं। अब उस आदमी ने खुद ही अपना सहारा खोज लिया है। अब वह बेसहारा नहीं है।

”यह कहानी सच हो कि झूठ। इस कहानी के सच और झूठ होने से मुझे कोई प्रयोजन नहीं है। लेकिन एक बात मैं अपने अनुभव से कहता हूं कि जिस दिन आदमी बेसहारा हो जाता है, उसी दिन परमात्‍मा के सारे सहारे उसे उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन हम इतने कमजोर हैं, हम इतने डरे हुए लोग हैं कि हम कोई न कोई सहारा पकड़े रहते हैं। और जब तक हम सहारा पकड़े रहते हैं, तब तक परमात्मा का सहारा उपलब्ध नहीं हो सकता है।
स्वतंत्र हुए बिना सत्य की उपलब्धि नहीं है। और सारी जंजीरों को तोड़े बिना कोई परमात्मा के द्वार पर अंगीकार नहीं होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts